“मड़ई के जुगियाकाप में जरूरतमंद परिवारों को बांटी निःशुल्क खाद्य सामग्री, बारडोली वेलफेयर सोसायटी की पहल”

कटनी। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के तहत बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा आदर्श ग्राम मड़ई के जुगियाकाप में जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गेहूं, चावल और दाल उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का आयोजन बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी की जानकारी के अनुसार किया गया। इसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला कटनी के ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि आनंदम विभाग कटनी के जिला प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी ने कहा कि सेवा कार्य का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन में सहयोग देना और जरूरतमंद बच्चों के परिवारों को राहत पहुंचाना है।

वहीं, ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। किसी जरूरतमंद परिवार के लिए छोटी सी सहायता भी बड़ा सहारा बन सकती है। खाद्य सामग्री प्राप्त करने वाले परिवारों ने बारडोली वेलफेयर सोसायटी के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माया गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, फूला निषाद, रूपा बर्मन, सेक्टर प्रभारी गणपत कोल सहित संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING