“कटनी की सौम्या रांधेलिया बनीं दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री.. नव नियुक्त पदाधिकारी ने सागर समारोह में ली शपथ”

कटनी। समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय युवा समाजसेवी सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके सामाजिक योगदान और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जैन एवं युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति की विधिवत घोषणा की।

राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सौम्या रांधेलिया के समर्थकों और समाजजनों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन के माध्यम से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा देंगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING