“फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश! 98 एक्टिवेटेड सिम के साथ POS एजेंट गिरफ्तार”

कटनी में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी I4C से मिले इनपुट के बाद माधवनगर पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत एक कथित फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में एक POS एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 98 एक्टिवेटेड सिम कार्ड, बायोमेट्रिक मशीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

कटनी पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जांच में पुलिस ने लखेरा क्षेत्र निवासी POS एजेंट आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लोगों को गुमराह कर उनके आधार कार्ड, फोटो, व्यक्तिगत जानकारी और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट हासिल करता था और कथित तौर पर उनकी जानकारी या सहमति के बिना उनके नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कराता था।

पुलिस का दावा है कि इन सिम कार्डों को बाद में साइबर अपराधियों और संदिग्ध लोगों को बेचा जाता था। विवेचना के दौरान दो महिलाओं के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर सिम कार्ड जारी कराने की जानकारी सामने आई। तकनीकी जांच में इन सिम कार्डों के देश के अलग-अलग राज्यों में सामने आए साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में पहले गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 948/26 दर्ज किया है। मामले में बीएनएस, आईटी एक्ट और विवेचना के दौरान दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।पूछताछ में एक अन्य संदिग्ध साथी का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

98 सिम समेत ये सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से— 98 एक्टिवेटेड सिम कार्ड 1 बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन 3 मोबाइल फोन 1  अडैप्ट जब्त किया है। बरामद सिम कार्डों में Airtel और VI कंपनी के सिम शामिल बताए गए हैं।

फर्जी पहचान दस्तावेजों और सिम कार्डों के जरिए साइबर अपराधों को अंजाम देने वाले नेटवर्क पर कटनी पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए गए सिम कार्डों की कड़ियों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING