छात्रों की गूंज’ को लेकर कटनी में जनसंपर्क, 19 सितंबर को इंदौर पहुंचने की अपील

कटनी। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज – युवाओं की आवाज़, एक नई सोच” कार्यक्रम को लेकर कटनी के तिलक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीयन कराया गया और उन्हें छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनसंपर्क के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु ‘अंशु’ मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने शिक्षा और रोजगार से जुड़े गंभीर सवाल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, शिक्षा का बढ़ता व्यापारीकरण और महंगी होती शिक्षा आम विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

उन्होंने कहा कि KG से PG तक गुणवत्तापूर्ण एवं मुफ्त शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर प्रभावी रोक, शिक्षा के व्यापारीकरण पर अंकुश और युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है।

जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य की नींव हैं। शिक्षा महंगी होने और परीक्षाओं में अनियमितताओं से विद्यार्थियों की मेहनत प्रभावित होती है, इसलिए छात्र हितों के मुद्दों पर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने 19 सितंबर को अधिक से अधिक छात्र-युवाओं से इंदौर पहुंचने की अपील की उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मांगों और अधिकारों को मजबूती से सामने रखने का सामूहिक प्रयास है।

जनसंपर्क के दौरान छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक शशांक गुप्ता, सूर्यकांत कुशवाहा, जिला एनएसयूआई प्रभारी अभिषेक प्यासी, सौरभ पांडेय और सोशल मीडिया प्रभारी प्रज्ज्वल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING