“खुले में फ्लाई एश खाली करने पर कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध गाड़ियाँ जब्त, एनजीटी में केस दर्ज कराने की चेतावनी”

कैमोर: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खुले में अवैध रूप से फ्लाई एश खाली किए जाने के मामले पर कैमोर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। स्थानीय पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए नागरिकों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और फ्लाई एश खाली कर रही गाड़ियों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों ने आभार जताया है।

प्लांट प्रबंधन को चेतावनी, ब्लैकलिस्ट न करने पर एनजीटी जाएगा मामला

कार्रवाई के बाद जब्त की गई गाड़ियों की तस्वीरें क्षेत्र के दो प्रमुख प्लांटों अडानी एसीसी और कैमोर एवरेस्ट के प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

नागरिकों एवं अधिवक्ता ब्रह्ममूर्ति तिवारी ने प्लांट प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों को तुरंत ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया, तो इसकी आधिकारिक शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण मानकों की अनदेखी के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING