“ट्रांसपोर्ट नगर के 36 भूखंडों के आवंटन की “तैयारी तेज, तृतीय निविदा जारी.. 15×30 और 6×15 मीटर के भूखंड उपलब्ध, ऑनलाइन होगी निविदा; 26 और 30 सितंबर अंतिम तिथि”

कटनी। शहर की सड़कों पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने और अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को एक ही व्यवस्थित परिसर में लाने की दिशा में नगर निगम की पहल अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शेष उपलब्ध 36 भूखंडों के आवंटन के लिए नगर निगम ने तृतीय निविदा जारी की है। निगम प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े इच्छुक और पात्र व्यवसायियों से निविदा प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।

दरअसल, शहर के अलग-अलग हिस्सों में ट्रांसपोर्ट कार्यालय, गोदाम और भारी वाहनों की पार्किंग होने के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ता है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट नगर में इन गतिविधियों को एक स्थान पर व्यवस्थित करने से भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

व्यवसाय के अनुसार अलग-अलग आकार के भूखंड

नगर निगम की निविदा में छोटे और बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग आकार के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं।

6×15 वर्ग मीटर आकार के भूखंडों के साथ ही 15×30 वर्ग मीटर के बड़े भूखंड भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग ट्रांसपोर्ट कार्यालय, गोदाम और अन्य निर्धारित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।

15×30 मीटर के भूखंडों के लिए निविदा की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026, जबकि 6×15 मीटर एवं अन्य निर्धारित उपयोग वाले भूखंडों के लिए 30 सितंबर 2026 अंतिम तिथि तय की गई है।

एक ही परिसर में पेट्रोल पंप, धर्मकांटा और ढाबा

ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप, धर्मकांटा और ढाबा संचालन के लिए तीन विशेष भूखंडों का भी प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा परिसर में सड़क और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को कारोबार संचालित करने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।

ऑनलाइन होगी निविदा

इच्छुक और पात्र व्यवसायी निर्धारित प्रक्रिया के तहत एमपी टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निविदा में भाग ले सकते हैं।

भूखंडों से संबंधित जानकारी या मौके पर निरीक्षण के लिए नगर निगम के उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी से मोबाइल नंबर 9981379995 पर संपर्क किया जा सकता है।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना सिर्फ भूखंड आवंटन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरी विकास को नई दिशा देना है।

ट्रांसपोर्ट कार्यालय, गोदाम और भारी वाहनों की पार्किंग एक ही परिसर में व्यवस्थित होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ कारोबार संचालित करने का अवसर मिलेगा।

नगर निगम प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से तृतीय निविदा में सक्रिय सहभागिता कर ट्रांसपोर्ट नगर योजना को सफल बनाने की अपील की है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING