8 सितंबर को महापौर जनसुनवाई, सीधे महापौर के सामने रख सकेंगे शहरवासी अपनी समस्याएं

कटनी। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 8 सितंबर को महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में शहरवासी अपनी शिकायतें, सुझाव और विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे और समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से एक ही मंच पर शिकायतों की सुनवाई और समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 8 सितंबर, मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING