“आशुतोष शुक्ला के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक, साथियों ने नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

कटनी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं YASHBHARAT.COM के संपादक स्वर्गीय आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर शहर के पत्रकारों ने एसबीआई तिराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में पत्रकारों ने स्वर्गीय आशुतोष शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ बिताए आत्मीय पलों को याद करते हुए कई पत्रकार भावुक हो गए।

साथियों ने कहा कि आशुतोष शुक्ला केवल एक वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं, बल्कि पत्रकारों के लिए हर समय उपलब्ध रहने वाले मददगार और सहयोगी साथी थे। किसी पत्रकार को तकनीकी समस्या आती या पत्रकारिता से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ता, तो वे बिना किसी औपचारिकता के मदद के लिए आगे आ जाते थे वक्ताओं ने कहा कि आशुतोष शुक्ला हमेशा अपने साथियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उनका सहज, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व पत्रकारों के बीच उनकी अलग पहचान बनाता था। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोकसभा के अंत में सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार संतोष दुबे, अजय शर्मा, अमर ताम्रकार, शैलेश पाठक, विवेक शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, वंदना तिवारी, प्रेम सिंह, शिव प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल, मुकेश तिवारी, मुरली प्रथयानी, भवानी तिवारी, शकील खान, जाहिद हुसैन, असलम खान, जीतेन्द्र कोस्टा, रवि गुप्ता, प्रवीण पारासर, नवनीत गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, अमित यादव, अनंत चतुर्वेदी, सचिन मिश्रा, सुभाष गर्ग, कृष्ण कुमार ठाकुर, अंकुश रजक, तपन निषाद, रोहित सेन, राकेश तिवारी, विजय उपाध्याय, हेमंत सिंह, अनुज आनंद, बबलू भाईजान सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING