
गुन्नौर। विश्वकर्मा विकास परिषद इकाई गुनौरे की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे ‘विश्वास बंगाली पैलेस’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रजनीश विश्वकर्मा ने की। इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा विकास परिषद (इकाई पन्ना) के जिलाध्यक्ष फूलचंद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके सानिध्य व मार्गदर्शन में बैठक का सफल संचालन किया गया।
बैठक में लिए गए
आगामी 17 सितंबर 2026 को होने वाले ‘विश्वकर्मा पूजन’ के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
निर्णय लिया गया कि नए अध्यक्ष का चुनाव 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम के उपरांत संपन्न कराया जाएगा।
इस वर्ष का पूजन कार्यक्रम समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लाल दास विश्वकर्मा की स्मृति में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के निमंत्रण (पूजन) कार्ड का वितरण 10 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कलश विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं परंपरा अनुसार सुचारू रूप से की जाएंगी।
बैठक में समिति के समस्त सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी—रोहित विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, विनोद कुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, डब्बू विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, मुन्नालाल विश्वकर्मा, बृजेंद्र विश्वकर्मा (समाजसेवी), बल्लू विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, रामसनेही विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, त्रिलोक विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






