
कटनी, 25 अगस्त 2026। राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय आधार पर कटनी जिले से भिण्ड जिले में स्थानांतरित किए गए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा को मंगलवार 25 अगस्त को नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर श्री मिश्रा को पूर्वान्ह में एसडीएम बहोरीबंद के दायित्व से भारमुक्त किया गया। यह कार्रवाई शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में की गई है।
कार्यविमुक्ति आदेश तत्काल प्रभावशील करते हुए प्रदीप कुमार मिश्रा को नवीन पदस्थापना वाले भिण्ड जिले में, उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भारमुक्त किया गया है।
Post Views: 282






