इनर व्हील क्लब कटनी मुड़वारा 326 की बैठक में सेवा कार्यों पर जोर

कटनी। इनर व्हील क्लब कटनी मुड़वारा 326 में आज इंडियन कॉफी हाउस में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैषम्पायन का ऑफिशियल विजिट आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती बघेल सहित क्लब के चार्टर मेंबर्स एवं समस्त सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैषम्पायन ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

इसी क्रम में धनतीबाई शासकीय स्कूल में 34 विद्यार्थियों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद ऑडिट प्रक्रिया संपन्न हुई और सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रीमती वेदवती बघेल के निर्देश पर श्रीमती साधना जैन ने उत्साहपूर्वक मंच संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती राजकुमारी जैन ने सभी अतिथियों, क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार के प्रति इनर व्हील क्लब कटनी मुड़वारा 326 की प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING