“जल संरक्षण और सामाजिक सेवा के लिए राम लखन चौधरी व बारडोली वेलफेयर सोसाइटी”

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राम लखन चौधरी तथा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। कटनी कलेक्टर ने मंच से राम लखन चौधरी और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और बधाई दी।

बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले राम लखन चौधरी और उनकी टीम द्वारा लगातार कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचय एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण की आवश्यकता और भविष्य के लिए पानी बचाने के प्रति जागरूक किया गया।

समाजहित में किए जा रहे जल संरक्षण अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति संस्था की लगन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने से बारडोली वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम में उत्साह का माहौल रहा। इस सम्मान से संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ा है और उन्होंने भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रशासन की ओर से भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे अभियानों में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया गया। बारडोली वेलफेयर सोसाइटी ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING