कटनी में प्रशासनिक फेरबदल! जितेन्द्र पटेल बने नए SDM, प्रमोद चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट की जिम्मेदारी

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था में बदलाव करते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के नवीन कार्य-दायित्व निर्धारित किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, कटनी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अब तक एसडीएम एवं दण्डाधिकारी कटनी का कार्य संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी का दायित्व दिया गया है।

कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को जितेन्द्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की सभी शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING