“यात्रियों के लिए बड़ी राहत! प्रयागराज–तिरुनेलवेली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन फिर चलेगी, कटनी-जबलपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव” 

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से तिरुनेलवेली जंक्शन के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन अगस्त महीने में चार-चार ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज जंक्शन–तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 1 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे सतना, 3:00 बजे कटनी, 4:40 बजे जबलपुर और रात 9:25 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सोमवार दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 3 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार रात 11:30 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से रवाना होगी। वापसी में यह तीसरे दिन दोपहर 3:05 बजे इटारसी, शाम 6:05 बजे जबलपुर, शाम 7:40 बजे कटनी और रात 9:00 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद चौथे दिन गुरुवार तड़के 3:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनीगुंटा, कटपडी, सेलम, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल, मदुरै और कोविलपट्टी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव देगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 एसी थर्ड टियर, 9 स्लीपर, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच, यानी कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING