“रेलवे मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में 22 अवैध वेंडरों पर कार्रवाई”  “जबलपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी अभियान” 

जबलपुर। यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनधिकृत गतिविधियों से मुक्त रेल यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट श्री वेद प्रकाश सगर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से वेंडिंग करते हुए कई व्यक्तियों को देखा गया। इस पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने तत्काल मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार टिकट जांच स्टाफ की टीम ने अपने सहयोगियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए 22 अवैध वेंडरों को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान 18 अवैध वेंडरों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए ₹2,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल ₹36,000 का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। वहीं 4 वेंडरों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु चार्जशीट तैयार की गई।

यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अभियान में वाणिज्य विभाग से टिकट जांच स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ न्यायालय से आए स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING