“न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया की खबर का असर! मुड़वारा स्टेशन का बंद डिस्प्ले बोर्ड हुआ चालू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत” 

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (12, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा आखिरकार हल हो गया है। बुकिंग कार्यालय के सामने लगाया गया इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लंबे समय से बंद पड़ा था, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस गंभीर समस्या को न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया ने प्रमुखता से उठाया और रेलवे प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। खबर प्रसारित होने के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को पुनः चालू कर दिया गया। अब स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों के समय, आगमन और प्रस्थान संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डिस्प्ले बोर्ड के चालू होने से उन्हें बार-बार पूछताछ केंद्र या अन्य लोगों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और यात्रा भी अधिक सुविधाजनक बनेगी।

वहीं, मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का कहना है कि बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यहां जीआरपी पुलिस चौकी और आरपीएफ चौकी की स्थापना बेहद आवश्यक है। यात्रियों का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से किसी भी आपात स्थिति, चोरी, गुमशुदगी या अन्य घटनाओं में तत्काल सहायता मिल सकेगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर रेलवे प्रशासन, मध्य प्रदेश शासन और केंद्र सरकार क्या कदम उठाती है। फिलहाल डिस्प्ले बोर्ड के चालू होने से यात्रियों को राहत जरूर मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी मांगें अभी भी कायम हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING