“जिला न्यायालय परिसर में लगा हृदय स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच” 

कटनी जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें की गईं। विशेष रूप से नागपुर से पहुंचे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं हृदय स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को उनकी जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध हो सकी।

जितेंद्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश ने कहा “स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए ताकि बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।”

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री मृणालिनी सिंह ने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने ऐसे शिविरों को समाजहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश जितेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल, फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भुव भास्कर यादव सहित जिला न्यायालय के अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर की इस श्रृंखला का अगला आयोजन शनिवार को आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय, बरगवां में किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में आम नागरिकों को स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING