कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पिस्टल और 3 धारदार चाकू के साथ 3 आरोपी व एक नाबालिग पकड़ा

कटनी जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपियों एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 की रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पिलौंजी के पिलौंजी मोड़ पर आदर्श कुशवाहा नामक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला।  पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर एवं इंद्रानगर पुल के पास से अनुराग पटेल और आर्यन निषाद नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया। वहीं इंद्रानगर स्थित बैंकटेस धर्मशाला के पास से एक 17 वर्षीय विधि उल्लंघनकारी बालक को भी पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल एक पिस्टल और तीन धारदार चाकू जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने  न्यायालय में पेश किया जबकि विधि उल्लंघनकारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

 

ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए बने रहिए News Voice Of India के साथ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING