“किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्थाओं पर सौंपा ज्ञापन” 

कटनी में किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई और समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों को राहत देने और खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान खाद, बीज, सिंचाई, बिजली और फसलों के उचित दाम जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील नहीं है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, स्लॉट बुकिंग में अव्यवस्था और अधिक तौल के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा।

संगठन महासचिव प्रेम बत्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और उसे फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। कांग्रेस नेताओं ने खरीदी केंद्रों की अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING