“राहगीरी डे” का आयोजन: योग, खेल और स्वच्छता संदेश के साथ शहर को मिलेगा हेल्दी संडे

 

Newsvoiceofindia/

कटनी।कटनी शहर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन एक अनूठी पहल करने जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार 26 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड स्थित फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने “राहगीरी डे” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के दौरान निर्धारित मार्ग को पूरी तरह वाहन मुक्त रखा जाएगा, ताकि नागरिक खुले वातावरण में योग, खेलकूद और फिटनेस गतिविधियों का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम में योग, जुंबा, रस्सा खींच, पिट्टू, शतरंज, कैरम, स्केटिंग, म्यूजिकल चेयर सहित 25 से अधिक मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग लेकर तनावमुक्त माहौल का अनुभव कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन सफल और प्रभावी बन सके।

इसके साथ ही राहगीरी डे के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ और जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इन गतिविधियों के जरिए लोगों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पहले भी आयोजित राहगीरी डे को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे यह पहल शहर में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर कटनी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING