“शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई” चले थे अडीबाजी करने पहुंच गए जेल”

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सोने सिंह गोंड, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया, जो ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि दिनांक 11 मार्च 2026 को वे ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहे थे, तभी गांव के नानबाई और शेषनारायण गोंड वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 184/26 के तहत धारा 296ए, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम के अथक प्रयास और सूझबूझ के चलते 02 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया था। बावजूद इसके आरोपी बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और प्रशासनिक निर्देशों व न्यायालय के आदेशों का पालन करने को तैयार नहीं थे आखिरकार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल कटनी भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उप निरीक्षक जयपाल सिंह, आरक्षक पंकज, देवेन्द्र अहिवार, महिला आरक्षक शालिनी राजपूत एवं महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING