“राम नवमी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में महेंद्र नागेश की सहभागिता” 

 

नरसिंहपुर।गोटेगाँव में विगत दिवस पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर गोटेगाँव विधायक महेन्द्र नागेश ने नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर मां भगवती से क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की साथ ही सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान विधायक नागेश ने सिंहवाहिनी माता मंदिर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थापित जवारे में विधिवत पूजन-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पश्चात आजाद वार्ड स्थित माता ठकरान दाई के जवारे में भी उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

राम नवमी के अवसर पर नगर के राम मंदिर में आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए एवं देश एवं प्रदेश व। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में गौरा देवी वार्ड स्थित शिवशंकर मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी विधायक नागेश सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने भक्तों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING