“सख्त हुई निगमायुक्त तपस्या परिहार, लापरवाही पर नोटिस, जल-संकट और फायर सेफ्टी पर कड़े निर्देश”

कटनी नगर निगम में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जहां निगमायुक्त तपस्या परिहार ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

बैठक में लंबित प्रकरणों, जनहित योजनाओं और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए नगर निगम के एमआईसी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने साफ कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण तैयारी और विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

राजस्व वसूली, पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्य और जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए प्रदेशव्यापी “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर शहर में जल संरक्षण गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण और पोर्टल पर समय पर फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

आने वाले ग्रीष्मकाल को देखते हुए निगमायुक्त ने पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए लीकेज पाइपलाइन सुधार, हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन विस्तार और टैंकर व्यवस्था को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया गया शहर में फायर सेफ्टी को लेकर निगमायुक्त ने सख्त रुख अपनाया व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया वहीं अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर एफआईआर के निर्देश भी दिए गए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में धीमी प्रगति पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई और प्रभारी अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग और दवा छिड़काव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही आवारा मवेशियों और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

संबल योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन, ई-केवाईसी, स्वच्छ भारत मिशन, सीवरेज और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के ऑनलाइन संचालन पर भी जोर दिया गया।

कुल मिलाकर, निगमायुक्त तपस्या परिहार ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित के कार्यों में तेजी लाना अब प्राथमिकता होगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING