जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर के मध्य होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

neesvoiceofindia/

जबलपुर, 12 फ़रवरी रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–निजामुद्दीन होली स्पेशल

यह गाड़ी दिनांक 02 मार्च एवं 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21:35 बजे, दमोह 22:55 बजे, अगले दिन सागर 00:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 05:50 बजे, ग्वालियर 07:30 बजे, आगरा कैंट 09:30 बजे, मथुरा जं. 11:10 बजे, कोसी कला 11:43 बजे तथा निजामुद्दीन 14:25 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 निजामुद्दीन–जबलपुर होली स्पेशल दिनांक 03 मार्च एवं 10 मार्च 2026 मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से शाम 15:45 बजे प्रस्थान कर कोसी कला 16:50 बजे, मथुरा जं. 17:45 बजे, आगरा कैंट 19:15 बजे, ग्वालियर 22:10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 23:50 बजे, सागर 03:30 बजे, दमोह 04:40 बजे, कटनी मुड़वारा 06:10 बजे तथा जबलपुर 09:30 बजे पहुंचेगी।

यात्री इस होली स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING