“हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में सख्त वाहन चेकिंग, कटनी में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चली चालानी कार्रवाई”

कटनी। माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर कटनी शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभियान कोतवाली थाना परिसर के सामने आयोजित किया गया, जिसमें कटनी मजिस्ट्रेट पंचम व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती रेनू श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहीं एवं भारी सख्या में कटनी कोतवाली थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सघन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले वाहन चालकों पर मौके पर ही विधिवत चालानी कार्रवाई की गई।

जैसे ही चालानी कार्रवाई की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैली, वहां से गुजर रहे कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कुछ वाहन चालकों ने रास्ता बदल लिया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अभियान के दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज उपलब्ध न होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया है। आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING