“माधव नगर में फिर हाई टेंशन तार का कहर, मजदूर झुलसा – हालत गंभीर” 

कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार से झुलसने की एक और गंभीर घटना सामने आई है। पत्थर उतारने के दौरान मजदूर करंट की चपेट में आ गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटनी के थाना माधव नगर क्षेत्र में हाई टेंशन तार से झुलसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला उस वक्त सामने आया जब एक मजदूर पत्थर उतारने का काम कर रहा था।

साथी मजदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर राजकुमार कोल उम्र 32 वर्ष, निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड, किसी अभिषेक खंडेलवाल के यहां पत्थर उतारने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

घायल राजकुमार मजदूर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद न तो बिजली विभाग और न ही संबंधित जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई।
फिलहाल माधव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING