“जनसुनवाई का विस्तार: अब जोन कार्यालयों में भी सुनवाई, 3 फरवरी को निगमायुक्त खुद होंगी मौजूद” 

कटनी।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान तथा जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन को मजबूती देने के उद्देश्य से कटनी नगर निगम द्वारा जनसुनवाई व्यवस्था को और व्यापक बनाया गया है।
जहां एक ओर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहीं अब निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर जोन कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में माह के प्रथम मंगलवार 3 फरवरी 2026 को जोन कार्यालय दुर्गा चौक, खिरहनी में प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।

इसके साथ ही मंगलवार को आयोजित होने वाली जल संबंधी जनसुनवाई में भी नागरिक अपनी पेयजल से जुड़ी समस्याएं रख सकेंगे, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए जाएंगे। निगमायुक्त द्वारा सभी संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान जोन कार्यालय खिरहनी में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से अपील:

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे नगर निगम कार्यालय में आयोजित महापौर जनसुनवाई तथा जोन कार्यालय दुर्गा चौक, खिरहनी में आयोजित जोन स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं एवं समाधान प्राप्त करें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING