स्लीमनाबाद NH-30 पर भीषण हादसा: खड़े ट्राले में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट, दो महिलाएं सहित तीन गंभीर घायल

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पडवार मोड़ के पास संस्कार फ्यूल के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार क्रमांक CG 06 GN 1997 कटनी से जबलपुर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे, पडवार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े ट्राला क्रमांक BR 44 GA 7154 से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। उमरिया निवासी संजय शर्मा (पिता पी.के. शर्मा) अपनी सास और मौसी के साथ यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में कार चला रहे संजय शर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों में रेखा पाठक, निवासी शिवनगर कटनी (सास), रेनू तिवारी, निवासी बालाघाट (मौसी) तथा एक अन्य यात्री शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्राले को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है, वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING