“गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का भव्य आयोजन, लोकगायन व कथक ने मोहा मन” 

कटनी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक पर्व के रूप में भारत पर्व का भव्य आयोजन नगर निगम के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। देशभक्ति, लोकसंस्कृति और विकास की झलक से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सुश्री कहकशां अंजुम के नेतृत्व में 9 सदस्यीय दल द्वारा मनमोहक बुंदेली लोकगायन की प्रस्तुति दी गई, वहीं जबलपुर से पधारीं श्रीमती स्वाति मोदी तिवारी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम स्थल पर वंदे मातरम्, चित्र प्रदर्शनी सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।

इस अवसर पर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, पी.डी.जे. जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्री भू भास्कर यादव, डिस्ट्रिक्ट जज श्री एस.पी.एस. बुंदेला, सीटीएचएम जे.पी. चिड़ार, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार अजय कुमार नागेश, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उईके, ज्योति लिल्हारे, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, पर्यावरणविद् एवं सचिव मानव जीवन विकास समिति निर्भय सिंह, नगर निगम उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारत पर्व का यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस के गौरव को दर्शाने वाला रहा, बल्कि सांस्कृतिक एकता, लोककलाओं के संरक्षण एवं विकास कार्यों की जानकारी का सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING