
खबर: न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/
कटनी। थाना माधवनगर क्षेत्र में फर्जी सिम कार्ड के जरिए बैंक खाता खुलवाकर आर्थिक धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस एवं 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 8 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 5 बजे एसीसी ग्राउंड के पास माधवनगर क्षेत्र में घटित हुई थी, जबकि मामले की रिपोर्ट 1 जनवरी 2026 को रात 8 बजकर 56 मिनट पर दर्ज की गई।
इस मामले में संजय चौधरी (26 वर्ष) और आशीष आरख (36 वर्ष), दोनों निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथ नगर को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से वीरन सिंह गौंड (27 वर्ष), निवासी मंगलनगर, थाना रंगनाथ नगर ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को पीड़ित बताया गया है, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। आरोप है कि फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया और इसके जरिए पैसों की हेराफेरी की गई।
मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की गहनता से जांच जारी है और जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।






