“शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में भावभीनी विदाई, 40 वर्षों की सेवा के बाद डॉ. साधना जैन व संध्या सिंह सेवानिवृत्त” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में एक गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्राणी शास्त्र विभाग की प्राध्यापक एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. साधना जैन तथा वनस्पति विभाग की प्रयोगशाला तकनीशियन श्रीमती संध्या सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। दोनों ने चार दशकों से अधिक समय तक महाविद्यालय की सेवा करते हुए शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया।
डॉ. साधना जैन ने 3 दिसंबर 1984 को शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय, होशंगाबाद से अपने शैक्षणिक करियर की शुरुआत की। बाद में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में उन्होंने अध्यापन के साथ-साथ प्रभारी प्राचार्य के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया। अपने सरल, निष्पक्ष एवं प्रेरक व्यक्तित्व के कारण वे छात्राओं और सहकर्मियों के बीच सदैव आदर और विश्वास की प्रतीक रहीं।
वहीं, श्रीमती संध्या सिंह ने 1 फरवरी 1985 से वनस्पति विभाग की प्रयोगशाला तकनीशियन के रूप में सेवाएं प्रारंभ कीं। प्रयोगशाला कार्य में उनकी दक्षता, सूक्ष्म निरीक्षण क्षमता और निष्ठा के कारण हजारों छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने दोनों के समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। डॉ. किरण खरादी ने गीत के माध्यम से अपनी स्मृतियां साझा कर वातावरण को भावुक बना दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, दोनों परिवारों के परिजन तथा बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING