“गोटेगांव में 25 दिसंबर से शुरू होगी अखिल भारतीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता” 

नरसिंहपुर। गोटेगांव नगर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता इस वर्ष भी 25 दिसंबर 2025 से भव्य रूप में आरंभ होने जा रही है। देश की प्रतिष्ठित कबड्डी स्पर्धाओं में शामिल इस आयोजन में प्रो-कबड्डी लीग के 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ ही संभागीय पुरुष कबड्डी, प्रांतीय बालक-बालिका कबड्डी, प्रांतीय चौपड़ एवं मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी।

सेवा सप्ताह के कार्यक्रम

कार्यक्रम के साथ ही युवा तरुणाई स्मृतिशेष मणि नागेंद्र सिंह (मोनू) पटेल को श्रद्धांजलि स्वरूप सेवा सप्ताह का आयोजन 25 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, रक्त परीक्षण शिविर, कृषि संवर्धन प्रदर्शन, कवि सम्मेलन सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनामी राशि एवं व्यवस्थाएँ

लगभग 35 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए जबलपुर संभाग सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों के आने की संभावना है।
खिलाड़ियों के लिए समिति द्वारा परिवहन, भोजन एवं आवास की व्यापक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

प्रतियोगिता के विभिन्न दिवसों में प्रदेश के मुख्यमंत्री, अनेक मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियाँ युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं।
पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री **जालम सिंह (मु

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING