
कटनी।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 राज्यों में चलाए जा रहे गहन पुनरीक्षण अभियान SIR प्रक्रिया को लेकर कई राज्यों में आम जनता और शासकीय कर्मचारियों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कटनी जिले का मामला सामने आया है।
कुठला थाना क्षेत्र कटनी के सरला नगर के दर्जनों रहवासी मंगलवार की जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। इनका कहना है कि“हम 40 साल से यहाँ रह रहे हैं, लेकिन सरकार की 2003 की SIR प्रक्रिया में हमारे नाम जुड़ नहीं पा रहे हैं। लगभग 70–80 लोग लगातार परेशान हैं। लोगों की यह समस्या लगातार बढ़ती दिख रही है।
आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी
उधर, कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में लगभग 99% SIR कार्य पूरा हो चुका है।मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र शहरी होने के कारण यहाँ प्रगति 90% है, जिसे 1–2 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। प्रक्रिया में देरी का मुख्य कारण वोटरों का घर बदलना किराए के मकान अदला-बदली वार्ड परिवर्तन जैसी स्थितियाँ हैं।
पीठित जनसुनवाई में पहुंचा
कलेक्टर कटनी ने यह भी बताया कि सभी जोन कार्यालयों व तहसीलों में वोटर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहाँ लोग जाकर 2003 की मैपिंग के आधार पर अपना नाम सर्च करवाकर SIR प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं।
कटनी के सरला नगर के निवासियों का कहना है कि जब वे वर्षों से यहाँ रह रहे हैं, तो SIR में नाम शामिल न होना उनकी सबसे बड़ी चिंता बन गया है।






