बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जलासुर जंगल से 7 जुआरी किए गिरफ्तार तीन मोटरसाइकिलें व नकदी बरामद

कटनी। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने जलासुर तालाब के पास जंगल में छापा मारते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई में करीब 2.25 लाख रुपये मूल्य की तीन मोटरसाइकिलें, 7,450 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कार्यवाही में सक्रिय भूमिका
चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, आरक्षक लव कुमार उपाध्याय एवं संदीप भलावी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING