कलेक्टर आशीष तिवारी का बड़वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को विकासखंड बड़वारा के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर), नल-जल योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन पंचायत भवन तथा धान उपार्जन केंद्र की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया।

नल-जल योजना का निरीक्षण

कलेक्टर तिवारी ने करनपुरा-1 ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना, बिजौरी में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और परिसर में पौधारोपण भी किया।

मध्यप्रदेश जलनिगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई शहडोल द्वारा संचालित यह योजना कटनी और उमरिया जिले के कुल 107 ग्रामों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। जिसमें से कटनी जिले के 47 ग्रामों के 48,410 लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने करीब 37 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के कार्य की प्रगति देखी और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए आंगनवाड़ी केंद्र बिजौरी में कलेक्टर ने टीकाकरण टीम से चर्चा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) की समीक्षा

कलेक्टर श्री तिवारी मतदान केंद्र क्रमांक 46, पथवारी पहुंचे और बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी प्राप्त की बीएलओ द्वारा 100% डिजिटाइजेशन पूर्ण करने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और अन्य बीएलओ को भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। समीप के स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने अनमोल पोर्टल, प्रसूता कार्ड, तथा टीकाकरण की यूविन पोर्टल में एंट्री की स्थिति का निरीक्षण किया।

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर तिवारी ने विलायतकला धान खरीदी केंद्र का भी दौरा किया और प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी के लिए किसानों की सभी आवश्यक सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएँ।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋषि गौतम, अनुराधा सिंह, मप्र जल निगम के सहायक यंत्री राहुल मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ बड़वारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING