बरही के सिजेहरा में विवाहिता की मौत पर, मायके पक्ष ने ससुराल जनों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप 

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सिजेहरा में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। नाजुक हालत में परिजनों द्वारा उसे बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका प्रजापति, पति राजू प्रजापति, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिजेहरा ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

ओमकार प्रजापति मृतिका का भाई

मृतका के भाई ओमकार प्रजापति, निवासी मानपुर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि—“सास, ससुर सहित अन्य परिजन लंबे समय से बहन को प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।”

फिलहाल बरही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING