“कटायेघाट दीपों से जगमगाया — भव्य दीपोत्सव पर्व-2025 में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब” 15 हजार दीपों से प्रकाशित हुआ कटायेघाट, महाआरती और भक्ति संध्या में राममय हुआ वातावरण

कटनी। देव प्रबोधिनी एकादशी की संध्या पर आयोजित भव्य दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत कटनी का ऐतिहासिक कटायेघाट भक्ति और आस्था के रंगों से सराबोर नजर आया। जैसे ही भगवान सूर्य अस्ताचल गामी हुए, घाट दीपों की स्वर्णिम आभा से आलोकित हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने मिलकर अंधकार पर विश्वास और सत्य की विजय के प्रतीक 15 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए और महाआरती कर प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा भाव अर्पित किया।

महाआरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी

महाआरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित कई गणमान्य अतिथि साक्षी बने।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, नगर निगम के पार्षदगण, डॉ. बी.के. प्रसाद, पर्यावरणविद् निर्भय सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास और संस्कृति विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।

दिव्यता और आस्था का अद्भुत संगम

झिलमिलाते दीपों की रोशनी से नहाए पूरे कटायेघाट का विहंगम दृश्य अलौकिक और मनमोहक था।
आसमान में आतिशबाजी की चमक और भक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को राममय बना दिया। भजन संध्या और दीप प्रज्ज्वलन ने घाट को अत्यंत पावन और श्रद्धामय बना दिया।

भक्ति संगीत संध्या में नमन तिवारी ने बांधा समा

शनिवार की शाम आयोजित भक्ति संगीत संध्या में नर्मदापुरम के प्रसिद्ध भक्ति गायक नमन तिवारी एवं उनके साथियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गाइए गणपति जगवंदन” से प्रारंभ हुई संध्या में “राम नाम अति मीठा है”, “राम आ जाते हैं” और “तेरी चौखट में चलकर आज राम आये हैं, बजाओ ढोल स्वागत में कि मेरे राम आये हैं” जैसे भावपूर्ण भजनों ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

दीपोत्सव पर्व के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, बीना बैनर्जी, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, उमेन्द्र अहिरवार, रवि खरे, शशिकांत तिवारी, अवकाश जायसवाल, रचना गुप्ता, समाजसेवी अज्जू सोनी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। साथ ही प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री संजय मिश्रा, जेपी सिंह बघेल, शैलेंद्र प्यासी, पवन श्रीवास्तव और मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा समेत कई विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय समागम

कटायेघाट पर हुआ यह दीपोत्सव पर्व-2025 न केवल दीपों का उत्सव था, बल्कि यह श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति के अद्वितीय संगम का प्रतीक बन गया।
भक्तों के चेहरों पर प्रसन्नता और दीपों की लौ में झलकती आस्था ने यह संदेश दिया —
“जहां दीप जलता है, वहां अंधकार मिटता है, और जहां भक्ति बसती है, वहां प्रभु स्वयं विराजते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING