बजरंग कटाये घाट मेला 5 नवंबर से — पारंपरिक जुलूस के साथ होगा शुभारंभ, पांच दिवसीय मेला बनेगा आकर्षण का केंद्र

कटनी से बड़ी खबर — नगर पालिक निगम कटनी द्वारा इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से श्री बजरंग कटाये घाट मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा, यानी 5 नवंबर बुधवार से शुरू होने वाला यह मेला पांच दिनों तक चलेगा।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले का शुभारंभ मधई मंदिर से पारंपरिक जुलूस निकालकर किया जाएगा।
इस वर्ष मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए कई सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं —स्कूल छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,विज्ञान प्रदर्शनी,खेल प्रतियोगिताएँ,सेल्फी प्वाइंट,वेट लिफ्टिंग,कवि सम्मेलन,सुंदरकांड पाठ,सामाजिक संदेश आधारित स्क्रीनिंग,दीवाली नृत्य, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएँ

महापौर प्रीति सूरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला प्लास्टिक मुक्त रखा जाए और
साफ-सफाई, पार्किंग, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस व मोबाइल टॉयलेट जैसी व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की जाएँ।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि मेला क्षेत्र में आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी, कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, दुकानों की व्यवस्थित व्यवस्था होगी, और स्वच्छता टीम लगातार तैनात रहेगी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,
पूर्व प्राचार्य राजेंद्र कौर लांबा, प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

श्री बजरंग कटाये घाट मेला न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है,
बल्कि यह शहरवासियों के लिए मनोरंजन और एकता का उत्सव भी बन चुका है।
5 नवंबर से शुरू होने जा रहा यह मेला इस बार और भी आकर्षक और स्वच्छ रूप में नज़र आएगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING