
कटनी। कोतवाली पुलिस ने हनुमान गंज क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार किया है जो फरियादी के घर में प्लम्बर का काम करने आया था। काम के दौरान उसने ही अलमारी से 02 तोला सोने की चैन और 20 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए थे।
जानकारी के अनुसार, फरियादी सुरेन्द्र गुप्ता निवासी हनुमान गंज कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मकान में मरम्मत और नल फिटिंग का काम चल रहा था। 26 सितंबर को जब वे घर पहुंचे, तो अलमारी में रखी सोने की चैन (गणेश जी लॉकेट सहित), 20 हजार रुपए नकद और पर्स गायब था।
पुलिस ने संदेह के आधार पर घर में काम करने वाले प्लम्बर दिलीप कुमार तिवारी (34) निवासी ग्राम घिनौची, थाना कुठला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी स्वीकार कर ली। आरोपी के मेमोरेण्डम पर सोने की चैन और पर्स बरामद कर लिए गए, जबकि नगदी खर्च होना बताया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बरामद मशरूका: सोने की चैन गणेश लॉकेट सहित (कीमत लगभग ₹2 लाख) एवं पर्स जिसमें आधारकार्ड, फोटो शामिल।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय एवं टीम — प्र.आर. अशोक सिंह, नीरज तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, दीपक तिवारी, अमरजीत सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई — की अहम भूमिका रही।





