
कटनी। मामला झिंझरी क्षेत्र के गुलबारा बायपास स्थित हीरा ढाबा का है, जहाँ 21 सितंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे फरियादी वीरेन्द्र सराफ और उनके साथ मौजूद आर्मी जवान शरद तिवारी निवासी गनियारी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।हमले के दौरान मारपीट के साथ ढाबे में तोड़फोड़ भी की गई थी।
घटना के बाद थाना माधवनगर में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, और विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस पूरे मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए आरोपी
1️⃣ विवेक तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी आधारकाप
2️⃣ प्रियांशु रजक पिता राजेन्द्र रजक, उम्र 25 वर्ष, निवासी चाण्डक चौक
3️⃣ शुभम उर्फ सुम्मी दुबे पिता राकेश दुबे, उम्र 22 वर्ष, निवासी आधारकाप
4️⃣ हर्ष तोमर पिता बालकृष्ण तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी आधारकाप
5️⃣ राहुल रजक पिता दीनदयाल रजक, उम्र 28 वर्ष, निवासी आधारकाप
6️⃣ नितीन निषाद पिता कन्हैयालाल निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी आधारकाप
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में
सउनि शशिभूषण सिंह,
प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी,
आरक्षक अजय सिंह,
और आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






