“कटनी में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का आगाज़” ” गाँव-गाँव पहुँचकर पशुपालकों को मिलेगा मार्गदर्शन, दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य कलेक्टर ने वाहन को दिखाई हरि झंडी”

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिले के किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ कटनी जिले में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” की शुरुआत होगी।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत गाँव-गाँव पशुपालकों से सीधा संपर्क किया जाएगा, उन्हें नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान होगा।

अभियान की रूपरेखा

पहला चरण (2 अक्टूबर से): ग्राम सभाओं के माध्यम से जागरूकता।

दूसरा चरण: 10 या अधिक गौ-वंश रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिगत संपर्क।

तीसरा चरण: 5 या अधिक एवं फिर 5 से कम गौ-वंश वाले पशुपालकों से संपर्क।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डा. आर. के. सोनी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी और मैत्री पशुपालकों के घर-घर पहुँचेंगे। उन्हें पशु पोषण, स्वास्थ्य, नस्ल सुधार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही पशुओं में टैगिंग संबंधी जानकारी भी जुटाई जाएगी।

ग्रामीणों को सूचना देने के लिए गाँव-गाँव मुनादी कराई जाएगी, ताकि अभियान का लाभ हर पशुपालक तक पहुँच सके।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING