नगर पालिका निगम की लापरवाही: झूलता कटआउट बना हादसे का खतरा

कटनी। शहर के गायत्री नगर, अंबेडकर वार्ड, गुमान सिंह गली में नगर निगम के विद्युत विभाग की लापरवाही किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक गली में स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु लगाया गया कटआउट खंभे से झूलता हुआ नीचे तक लटका है। जो लगभग 15 दिनों से लटक रहा है कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारियों ने अब तक इसे ठीक नहीं किया। बताया जा रहा जब शाम को स्ट्रीट लाइट चालू होती है तो यह इतना गर्म होता कि दूर से भी ताप इसका महसूस किया जा सकता है। इसके संपर्क में खड़े होने पर लोगों को गर्माहट महसूस होती है।

यह कटआउट इतना नीचे है कि राहगीर या बच्चे अनजाने में इसे छू सकते हैं। जो गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है गली में स्थित प्रोविजन स्टोर पर बच्चों का आना-जाना भी रहता है, दुकान के पास ही यह लटक रहा है जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी भी अनहोनी से पहले इस लापरवाही को दूर किया जा सके।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING