बड़वारा विधायक के मुख्य आतिथ्य में बच्चों को मिली सौगात – बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने बांटे ड्रेस और जूते

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी। बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र ददरी टोला सेक्टर विलायतकला एवं मदारी टोला ब्लॉक बड़वारा में संचालित प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के बच्चों को ड्रेस और जूतों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमति अर्चना रजक एवं इंद्रकुमार साहू (परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक बड़वारा) शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर परवीन बानो, राजेश कुमार चौधरी, काशी विश्वकर्मा, माया गुप्ता, रविकांत राय, मीरा विश्वकर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह पहल न केवल बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास है बल्कि उनके सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को भी नई दिशा दे रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING