कटनी ने बढ़ाया गौरव: स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर 8वां और प्रदेश में 9वां स्थान, सफाई मित्रों को मिला सम्मान

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया

कटनी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कटनी शहर ने देशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 8वां और प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को बस स्टैंड ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा “स्वच्छता सेवा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें सफाई मित्रों, स्कूलों, अस्पतालों, होटल संचालकों, व्यापारी संघों, ब्रांड एम्बेसडर सहित सभी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य मंच पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, निगमायुक्त नीलेश दुबे सहित कई पार्षद, समाजसेवी और ब्रांड एम्बेसडर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधा भेंट कर किया गया।

महापौर ने जताया गर्व

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा हमारे सफाई मित्र समाज की वह मजबूत नींव हैं, जो बिना थके और बिना रुके नगर की गरिमा बनाए रखते हैं।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ हर जागरूक नागरिक को भी दिया और कहा कि स्वच्छता सिर्फ संस्था नहीं, समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

निगमाध्यक्ष का आग्रह

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि स्वच्छता अभियान को अब स्कूली छात्र-छात्राओं से भी जोड़ा जाएगा, ताकि यह एक स्थायी जन-आंदोलन बन सके।

उन्होंने सफाई दीदियों और सफाई मित्रों की समर्पित सेवा को सराहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा:

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कोरोना काल में सफाई मित्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें देवतुल्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह स्वच्छता अभियान अब देश की आत्मा बन चुका है।

निगमायुक्त का संकल्प:

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य महामहिम राष्ट्रपति जी से स्वच्छता अवॉर्ड प्राप्त करना है।

उन्होंने बताया कि आगामी सर्वेक्षण की तैयारी के लिए स्वच्छता मित्रों के लिए क्षमतावर्धन कार्यशालाएं प्रारंभ की जा रही हैं और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सख्ती से लागू किया जाएगा।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग देने वाले स्वच्छता मित्रों, निरीक्षकों, ब्रांड एम्बेसडर, विभिन्न स्कूलों, होटल संचालकों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्वसहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित नगर निगम के कई अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर पाठक द्वारा और आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी आदेश जैन ने किया।

कटनी की यह सफलता स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी, समर्पित निगम टीम और जागरूक नागरिकों के प्रयासों का प्रतीक है। नगर निगम का संकल्प है कि आगामी सर्वेक्षण में और भी बेहतर प्रदर्शन कर कटनी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जाए।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”