“त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख़्ती” खाद्यसरक्षा टीम ने तीन दुकानों से लिए नमूने जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाला

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया। कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए कटनी जिला प्रशासन हुआ सक्त मिष्ठान प्रतिष्ठानों के सैंपल चेक करने तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की टीम द्वारा की जांच की गई बतादे कि कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को तीन प्रमुख मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण किया और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं आने वाले त्योहारों के पहले कटनी कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर कार्रवाई की शुरुआत की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिसमे ‘गोलू स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट’ से, जहाँ से मिल्क केक, मलाई पेड़ा, कुंडा पेड़ा, सोनपापड़ी और नमकीन  कुल 5 नमूने एकत्रित किए गए इसके बाद टीम नई बस्ती स्थित अग्रवाल स्वीट्स, पहुंची जहाँ से मिल्क केक, खोवा पेठा और खोवा पेड़ा 3 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

वहीं रामदास स्वीट्स से मिल्क केक और मगज लड्डू के नमूने लेकर उन्हें भी प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का सख़्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

खाद्य अधकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी और अस्वच्छता पर अंकुश लगाया जा सके।

अब सभी नमूनों की रिपोर्ट भोपाल से आने के बाद क़ानूनी कार्रवाई की अगली प्रक्रिया तय की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING