“बलात्कार का आरोपी विवेक तिवारी गिरफ्तार” “बिलहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता”

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में, एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बिलहरी पुलिस ने बलात्कार के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छुपा बैठा था बरखेड़ा मोड़ पर, पुलिस ने की घेराबंदी कर दबोचा

मामला चौकी बिलहरी थाना कुठला के अपराध क्रमांक 438/25, धारा 69 BNS एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट का है। इस मामले में आरोपी विवेक तिवारी लंबे समय से फरार चल रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि विवेक तिवारी बरखेड़ा मोड़ क्षेत्र में छिपा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्टाफ की सतर्कता से वह पकड़ा गया।

टीमवर्क और सतर्कता से मिली कामयाबी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला  राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र पाण्डेय सीएसपी कार्यालय कटनी एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”