पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब पिलाने और अवैध बिक्री पर चलाया कटनी पुलिस अधीक्षक ने अभियान

न्यूज़.वॉइस.ऑफ.इंडिया

कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने होटल, ढाबों और अन्य संभावित स्थलों पर सघन निरीक्षण किया गया पुलिस जांच के दौरान 6 ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठान में ग्राहकों को शराब पिलाते हुए पाए गए। इन पर आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही 3 ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए। इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस जांच टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए व्यक्तियों को चेतावनी दी गई एवम दोबारा ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।


पुलिस ने सभी होटल और ढाबा संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए

किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों, अन्यथा कठोर कानूनी कार्यवाही का दंड भुगतना पड़ेगा।

जिले में अवैध शराब बेचना, होटलों व ढाबों में शराब पिलाना अथवा सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन पूरी तरह निषिद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING