छतरपुर में बाढ़ राहत कार्यों में प्रशासन की तत्परता, 93 लोगों का जीवन रेस्क्यू कर बचाई जान 

छतरपुर। छतरपुर जिले में हाल ही में हुई मूसलाधार वर्षा के कारण उर्मिल नदी सहित अन्य सहायक नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे कई इलाकों में भीषण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। जिले के कई ग्राम इस बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

एससीसी भोपाल, पुलिस कंट्रोल रूम छतरपुर, ईओसी से प्राप्त सूचना एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, प्लाटून कमांडर, एएसआई, एचएसएम के नेतृत्व में एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गईं। इन टीमों द्वारा जिले के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित ग्रामों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान 93 लोगों  जिनमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे  को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

हमा: 9 लोगों का रेस्क्यू ललोनी: 13 करौला: 5 उमरयां: 3 सिंहपुर (चरण पादुका): 9 भैरा: 2 राजनगर एवं छतरपुर क्षेत्र: 52

18 जुलाई को भारी बारिश के बाद इन क्षेत्रों में कुल 41 लोगों को तत्काल रेस्क्यू किया गया था। इसके पूर्व राजनगर एवं छतरपुर क्षेत्र से 52 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला गया था।

सागर कमिश्नर अनिल सुचारी ने छतरपुर दौरे के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की और इन टीमों की त्वरित कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रशासन की सक्रियता और बचाव टीमों की मुस्तैदी से लगातार बारिश और बाड़ जैसे हालात में एक बड़ी जनहानि टल सकी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”