स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में कटनी की बड़ी छलांग! राष्ट्रीय स्तर पर 8वां, राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त

कटनी, 17 जुलाई। न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया 
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के हालिया नतीजों में नगर निगम कटनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 824 शहरों में 8वां स्थान और मध्यप्रदेश के 56 शहरों में 9वां स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि कटनी की पिछली 36वीं रैंक से 9वीं रैंक तक की ऐतिहासिक छलांग है, जो न केवल नगर निगम के प्रयासों, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और स्वच्छता मित्रों की निष्ठा का प्रमाण है।

महापौर ने दी बधाई और जताया गर्व

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने इस उपलब्धि को “कटनी वासियों के सहयोग और स्वच्छता मित्रों की मेहनत का सच्चा परिणाम” बताया। उन्होंने कहा हम सबके सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। अब हमारा लक्ष्य ‘वाटर प्लस’ और ‘5 स्टार रैंकिंग’ की ओर है।

निगमायुक्त ने बताया कारण

नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने बताया कि इस वर्ष निगम को 85.96% अंक प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जल स्रोतों की सफाई, और गार्बेज मैनेजमेंट में उत्कृष्ट सुधार के चलते निगम को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कटनी नगर निगम पिछले तीन वर्षों से ‘थ्री स्टार गार्बेज फ्री सिटी’ और ‘ODF++’ शहर की रैंकिंग पर लगातार बना हुआ है।

अगला लक्ष्य – 5 स्टार रैंकिंग

महापौर, अध्यक्ष और निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे इसी तरह स्वच्छता में सहयोग करते रहें, ताकि आने वाले सर्वेक्षण में कटनी 5 स्टार और वाटर प्लस रैंकिंग भी हासिल कर सके।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING