कटनी जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले, हल्का क्षेत्रों में व्यापक फेरबदल

कटनी, – जिले के राजस्व प्रशासन में एक बड़ा बदलाव करते हुए तहसील स्तर पर पटवारियों के हल्का क्षेत्रों में व्यापक तबादले किए गए हैं। हाल ही में जारी आदेशों के तहत कुछ पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कई पटवारियों के कार्यक्षेत्र (हल्का) में आंतरिक फेरबदल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अधिकतर पटवारियों ने गुरुवार एवं शुक्रवार को अपने-अपने नए हल्का में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, जो पटवारी 8 जुलाई तक नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

        प्रदीप मिश्रा एसडीएम कटनी

 

जनता को हो रही परेशानी

हल्का परिवर्तन की प्रक्रिया के चलते आम नागरिकों को अपने क्षेत्र के नए पटवारी की जानकारी नहीं मिल पाने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए कटनी कलेक्टर डॉ. दिलीप यादव ने निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी तहसीलों व ग्राम पंचायतों में पटवारियों के नाम और मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए।

प्रशासन सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई तय
कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जो पटवारी समय पर पदभार ग्रहण नहीं करेंगे या क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तबादले किए गए

चंद्रशेखर कोरी को कटनी नगर तहसील का राजस्व निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है धर्मेंद्र ताम्रकार को हल्का हरदुआ से स्थानांतरित कर हल्का कुठला भेजा गया है सुभाष गर्ग को हल्का पुरैनी में पदस्थ किया गया है। राजकुमार गौतम को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नई पदस्थापना मिली है।

इसके अतिरिक्त, दर्जनों अन्य पटवारियों के हल्का क्षेत्र भी परिवर्तित किए गए हैं।

प्रशासन की यह पहल राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, हालांकि तबादले की प्रक्रिया से आम जनता को जानकारी के अभाव में तत्कालिक परेशानियां जरूर हो रही हैं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING